Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Join
LIVE
ताजा खबर: बीकानेर और राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले ब्रेकिंग: स्थानीय खबरों के लिए India First News से जुड़े रहें NEWS: आपके शहर की महत्वपूर्ण खबरें एक जगह

बीकानेर: मैदान से अवैध देसी पिस्टल सहित आरोपी विकास शर्मा गिरफ्तार

India-1stNews



​— अवैध हथियारों के खिलाफ स्ट्राइक: रेंज आईजी और एसपी के विशेष अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता।

देशनोक क्षेत्र का है निवासी: बरसिंगसर (पुराना बस स्टैंड) का रहने वाला है आरोपी; नयाशहर पुलिस ने गोपनीय निगरानी रखकर दबोचा।

देसी पिस्टल जब्त, मामला दर्ज: आरोपी के कब्जे से खतरनाक अवैध फायर आर्म (पिस्टल) बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा।

टीम को मिली सफलता: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी कविता पूनिया और एएसआई रामभरोसी की टीम ने की कार्रवाई।

बीकानेर, 30 जून (मंगलवार)। बीकानेर जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और नवयुवकों का भविष्य बर्बाद होने से रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। तलवार के बाद अब पुलिस टीम ने इलाके में गश्त और गोपनीय निगरानी के दौरान फुलनाथ तालाब मैदान से एक युवक को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।

फुलनाथ तालाब मैदान में घेराबंदी कर दबोचा

​नयाशहर थाना पुलिस से प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (रेंज बीकानेर) ओमप्रकाश (IPS) के निर्देशानुसार और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के मार्गदर्शन में अपराधियों और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष कार्रवाई जारी है।

​अन्तरिक्ष अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन व वृत्ताधिकारी (नगर) अनुज डाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कविता पूनिया (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में टीमों का गठन कर हर संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान 27 जून 2026 को टीम ने फुलनाथ तालाब मैदान के पास दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

देशनोक के बरसिंगसर का रहने वाला है आरोपी

​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विकास शर्मा (20 वर्ष 10 माह) पुत्र जगदीश प्रसाद, जाति ब्राह्मण है। आरोपी बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र के तहत बरसिंगसर (पुराना बस स्टैंड) का निवासी है। नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार अधिनियम) की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से इस बात की गहनता से पूछताछ कर रही है कि वह यह अवैध पिस्टल किस वारदात को अंजाम देने की नीयत से लेकर घूम रहा था और बीकानेर में इसे किससे खरीदा था। मामले में अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम:

  • कविता पूनिया (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी नयाशहर), रामभरोसी (सहायक उप निरीक्षक), सुरेश कुमार (कॉन्स्टेबल), पवन कुमार (कॉन्स्टेबल), प्रहलाद राम (कॉन्स्टेबल)

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp