Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भुट्टों का बास में बीकेईएसएल का बड़ा एंटी-पावर थेफ्ट अभियान; पुलिस छावनी में बदले 25 मीटर, बिछाई गई 614 मीटर नई केबल

India-1stNews



​— बिजली चोरी पर तगड़ी स्ट्राइक: भुट्टों के बास क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही 5 लाख रुपये की बिजली चोरी रोकने के लिए तीसरे चरण का चला महाअभियान।

तकनीकी उन्नयन पूरा: क्षेत्र के शेष 2 ट्रांसफार्मरों का टेक्निकल अपग्रेडेशन मुकम्मल; पोल पर बॉक्स लगाए और मकानों के बाहर शिफ्ट किए मीटर।

भारी लवाजमा रहा तैनात: 40 बीकेईएसएल अधिकारी, 80 श्रमिक और 55 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सुबह 10 से शाम तक चली कार्रवाई।

बेहतर और निर्बाध सप्लाई: 614 मीटर सर्विस केबल व 610 मीटर एलटी केबल बिछाई गई; बारिश के बीच भी मुस्तैदी से डटी रही टीम।

बीकानेर, 22 जुलाई (बुधवार)। शहर के गजनेर रोड स्थित भुट्टों के बास क्षेत्र में लंबे समय से हो रही बड़े पैमाने की बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और विद्युत आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए बिजली कंपनी बीकेईएसएल (BKESL) ने मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक व्यापक और निर्णायक अभियान चलाया। तीसरे चरण की इस बड़ी कार्रवाई के तहत क्षेत्र के अंतिम दो ट्रांसफार्मरों पर तकनीकी सुधार कार्य पूरा करते हुए दर्जनों उपभोक्ताओं के मीटर बाहर शिफ्ट किए गए।

प्रतिदिन 5 लाख की बिजली चोरी रोकने को बिछाया केबल नेटवर्क

​बीकेईएसएल अधिकारियों के अनुसार भुट्टों के बास क्षेत्र में रोजाना लगभग 5 लाख रुपये की अवैध बिजली चोरी दर्ज की जा रही थी, जिससे कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा था और ईमानदार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा था।

​इसे रोकने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने कटी हुई और जर्जर सर्विस लाइनों को पूरी तरह हटाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। चोरी रोकने के लिए बिजली के खंभों (पोल) पर विशेष सुरक्षा बॉक्स लगाए गए और 25 उपभोक्ताओं के मीटर बदलकर मकानों के बाहर दीवारों पर स्थापित किए गए ताकि विभागीय निगरानी बेहतर हो सके।

सभी 9 ट्रांसफार्मरों का सुधार कार्य पूरा: अशोक शर्मा

​बीकेईएसएल के चीफ कम्युनिकेशन अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि भुट्टों के बास क्षेत्र में कुल 9 ट्रांसफार्मर संचालित हैं। इनमें से 7 ट्रांसफार्मरों से जुड़े नेटवर्क का सुधार कार्य पूर्व के चरणों में ही संपन्न कर लिया गया था, जबकि मंगलवार को शेष बचे 2 ट्रांसफार्मरों पर भी तकनीकी उन्नयन और नेटवर्क सुदृढ़ीकरण का काम पूरा कर लिया गया। इससे अब पूरे क्षेत्र में बिजली चोरी पर पूरी तरह लगाम लगेगी और आम उपभोक्ताओं को निर्बाध व उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

614 मीटर नई सर्विस केबल बिछाई, बारिश में भी डटी रही टीम

​अभियान की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 10:00 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। इस दौरान:

  • 614 मीटर नई मीटर सर्विस केबल बदली गई।
  • 300 मीटर (70 वर्ग मिमी) एलटी केबल बिछाई गई।
  • 310 मीटर (25 वर्ग मिमी) एलटी केबल भी बिछाई गई।

​कार्रवाई के दौरान बीच में तेज बारिश होने के कारण कुछ समय के लिए काम रोकना पड़ा, लेकिन बारिश थमते ही टीम दोबारा जुट गई। पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बीकेईएसएल के 40 अधिकारी, 80 तकनीकी श्रमिक और 55 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562