Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान में 10 से अधिक संगीन मामलों का आरोपी 'टॉप-10' वांछित गिरफ्तार

India-1stNews



​— फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार: पांचू थाना पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे टॉप-10 अभियुक्त कैलाश बिश्नोई को प्रकरण संख्या 203/2026 में किया गिरफ्तार।

— आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट, राजकार्य में बाधा और मारपीट के 10 से अधिक गंभीर मामले हैं दर्ज।

— क्या था मामला: 9 जुलाई 2026 को परिवादी गंगाबिशन के साथ पिकअप व कैंपर गाड़ी से रास्ता रोककर लाठी-सरियों से मारपीट करने और फायरिंग करने का था आरोप।

— पुलिस टीम की कार्रवाई: नोखा वृत्ताधिकारी जरनैल सिंह और थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के सुपरविजन में रामनिवास व टीम ने की दबिश।

​बीकानेर, 16 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर जिले की पांचू थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में एक महीने से फरार चल रहे 'टॉप-10' अभियुक्त और मुकदमे के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से अधिक संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

​क्या है पूरी घटना?

​पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 10 जुलाई 2026 को परिवादी गंगाबिशन बिश्नोई (निवासी धरनोक, थाना पांचू) ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 9 जुलाई को जब वह गांव धरनोक से अपनी ढाणी की तरफ जा रहा था, तब रास्ते में आरोपी कैलाश और उसके साथियों ने पिकअप व कैंपर गाड़ियां उसकी मोटरसाइकिल के आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

​आरोपियों पर परिवादी के साथ जान से मारने की नियत से लाठी-सरियों से मारपीट कर पैरों व शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाने और फायरिंग करने का गंभीर आरोप था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

​पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

​गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी कैलाश पुत्र गंगाराम जाति बिश्नोई, उम्र 33 वर्ष, निवासी धरनोक, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी, अवैध हथियार रखने, एनडीपीएस एक्ट, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट के 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

​आईजी पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नोखा के पुलिस उपअधीक्षक जरनैल सिंह और पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के निकट सुपरविजन में रामनिवास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी व मानवीय सहायता से दबिश देकर 14 अगस्त 2026 को आरोपी कैलाश को धर दबोचा। इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में ईश्वर प्रसाद, रामनिवास, संतोषनाथ, राणाराम और धनाराम शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement