— ₹5,000 का इनामी मुख्य आरोपी काबू: मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित कमल मंडा को पुलिस ने दबोचा।
— बिना नंबरी बोलेरो कैंपर जब्त: आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बिना नंबरी बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद।
— दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल: पुलिस इस मामले में भीखाराम विश्नोई और नरेंद्र विश्नोई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
— सीआई ओमप्रकाश सुथार के नेतृत्व में एक्शन: पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया; कड़ाई से पूछताछ जारी।
बीकानेर, 02 अगस्त। बीकानेर जिले की गजनेर थाना पुलिस ने गंभीर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबरी बोलेरो कैंपर गाड़ी भी बरामद कर ली है।
क्या था पूरा मामला?
मामले के अनुसार, 27 मार्च 2026 को नापासर थाने के सींथल निवासी परिवादी श्याम सुंदर कुम्हार (उम्र 35 वर्ष) ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास और मारपीट का मुकदमा (नंबर 47/2026) दर्ज कर जांच एएसआई राकेश कुमार के सुपुर्द की गई थी।
कॉल डिटेल और तकनीकी जांच से खुला राज
बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के निर्देशन व कोलायत सीओ संग्राम सिंह के सुपरविजन में गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार (सीआई) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।
टीम ने कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 19 अप्रैल 2026 को दो आरोपियों— भीखाराम विश्नोई (श्रीरामपुरा, फलोदी) और नरेंद्र विश्नोई (मोड़ायत, बज्जू) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (जेल) भिजवा दिया था।
₹5,000 का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद
इसी मामले में फरार चल रहे मुख्य इनामी आरोपी कमल मंडा को पुलिस ने धरदबोचा। कोर्ट में पेश कर आरोपी का पुलिस रिमांड (PC Remand) हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के समय इस्तेमाल की गई बिना नंबरी बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद कर ली है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी:
- कमल मंडा (पुत्र गोपाल राम मंडा विश्नोई, उम्र 22 वर्ष, निवासी— रासीसर, थाना नोखा; हाल निवासी— ट्यूबवेल नंबर 1 के पास, तिलक नगर, JNV कॉलोनी, बीकानेर)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार (सीआई), एएसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल कालूराम और कांस्टेबल अमित कुमार।

0 Comments