Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 5.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तस्कर विक्रम गिरफ्तार

India-1stNews



​— नशे के खिलाफ प्रहार: पुरानी खंडहर जिप्सम फैक्ट्री (रोही जलालसर) से 5 ग्राम 450 मिलीग्राम अवैध हेरोइन जब्त।

जामसर निवासी आरोपी काबू: 26 वर्षीय विक्रम मिरासी को मौके से किया गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

बीछवाल सीआई कर रहे जांच: मामले की तफ्तीश बीछवाल थानाधिकारी दिग्गपाल सिंह को सौंपी गई; आरोपी से जारी है पूछताछ।

कांस्टेबल विजय कुमार की विशेष भूमिका: सीआई रवि कुमार के नेतृत्व में जामसर पुलिस टीम को मिली सफलता।

बीकानेर/जामसर, 02 अगस्त। बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत जामसर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रोही जलालसर स्थित पुरानी खंडहर जिप्सम फैक्ट्री के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम 450 मिलीग्राम मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) जब्त किया है।

खंडहर जिप्सम फैक्ट्री के पास से पकड़ा गया तस्कर

​आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा और लूणकरनसर सीओ रणवीर सिंह के सुपरविजन में जामसर थानाधिकारी रवि कुमार (सीआई) के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।

​टीम ने सूचना संकलन के बाद 1 अगस्त को गश्त के दौरान पुरानी खंडहर जिप्सम फैक्ट्री (रोही जलालसर) के पास दबिश दी। वहां संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम 450 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी:

  • विक्रम (पुत्र कालू खां मिरासी, उम्र 26 वर्ष, निवासी— वार्ड नंबर 6, जामसर, जिला बीकानेर)

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, बीछवाल थानाधिकारी को सौंपी जांच

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जामसर थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की अग्रिम जांच और नेटवर्क का पता लगाने की जिम्मेदारी बीछवाल थानाधिकारी दिग्गपाल सिंह (सीआई) को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर नशा सप्लायर का पता लगा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

​थानाधिकारी रवि कुमार (सीआई), एएसआई रामकेश, हेड कांस्टेबल धर्माराम, कांस्टेबल दिलावर, कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल रामनिवास। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल विजय कुमार की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562