Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जाली नोटों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 500 और 200 के नकली नोटों के साथ सुनील गिरफ्तार

India-1stNews



​— जाली मुद्रा के साथ दबोचा: पुलिस थाना जसरासर ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सुनील पारीक नामक आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के 6 और 200 रुपये के 2 जाली भारतीय नोट बरामद किए हैं।

शीर्ष अधिकारियों का निर्देशन: आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और वृत्ताधिकारी नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।

कोटगेट थाने में दर्ज हुआ प्रकरण: आरोपी से जब्त मूल फर्द और मुल्जिम को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं प्रकरण दर्ज करने के लिए नोडल थाना (कोटगेट, बीकानेर) भिजवाया गया है।

बीकानेर, 21 अगस्त 2026 जाली भारतीय मुद्रा के अवैध प्रचलन और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर जिले की जसरासर थाना पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 500 और 200 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई दबिश

​पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर और जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में जाली नोटों का कारोबार करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में नोखा वृत्ताधिकारी जरनैल सिंह के सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी की टीम ने विशेष आसूचना संकलन और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर ग्राम जसरासर में कार्रवाई की।

​इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध सुनील पारीक पुत्र मनोज पारीक (उम्र 24 वर्ष), निवासी अमरसर, पुलिस थाना सांडवा, जिला चूरू को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 500-500 रुपये के 6 जाली नोट और 200-200 रुपये के 2 जाली नोट बरामद किए गए। जब्ती की फर्द तैयार कर आरोपी और जब्त सामग्री को आगे के अनुसंधान व प्रकरण दर्ज करने के लिए नोडल थाना कोटगेट भेजा गया है।

सराहनीय भूमिका और गठित पुलिस टीम

​इस पूरी कार्रवाई में जसरासर थाने के कांस्टेबल बलवान की विशेष और सराहनीय भूमिका रही है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी राकेश स्वामी, सहायक उपनिरीक्षक सेवाराम, सउनि रविंद्र सिंह, कांस्टेबल सुमित, कांस्टेबल मंटू और कांस्टेबल बलवान शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement