Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: अफीम सप्लायर कमल विश्नोई गिरफ्तार, 3 किलो 20 ग्राम अफीम से जुड़ा है मामला

India-1stNews



बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी अफीम सप्लायर कमल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब छह माह से फरार चल रहा था।

नापासर थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में था वांछित

​पुलिस के अनुसार, गत 16 फरवरी 2026 को नापासर थानाधिकारी सुशमा कुमारी के नेतृत्व में एक कार्रवाई के दौरान सोहनराम पुत्र मोहनराम (निवासी गाढ़वाला, बीकानेर) के कब्जे से 3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई थी। इस मामले में नापासर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

​अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई थी कि बरामद की गई अवैध अफीम की सप्लाई कमल विश्नोई पुत्र दिनदयाल, निवासी सर्व सिद्धि नगर, चौधरी कॉलोनी, गंगाशहर द्वारा ही की गई थी। नाम सामने आने के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

​5 हजार का इनाम था घोषित

​फरार चल रहे आरोपी की गंभीरता को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। 'ऑपरेशन नीलकंठ' अभियान के तहत पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर सुराग जुटाए और आखिरकार गंगाशहर थानाधिकारी गणेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह अफीम कहां से लाता था और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

यह रही पुलिस टीम

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में गंगाशहर थानाधिकारी  गणेश कुमार विश्नोई, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मणराम, तथा गंगाशहर थाने के कांस्टेबल गौरव और रामावतार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करी के इस नेटवर्क की जड़ें कहां-तक फैली हैं, इस संबंध में गहनता से तफ्तीश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी गहनता से अनुसंधान जारी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement