Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में 'ऑपरेशन नीलकंठ' का असर: अफीम, 35 लाख की नकदी और स्कोर्पियो के साथ तस्कर श्रीगोपाल गिरफ्तार

India-1stNews



​— नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: नयाशहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले शातिर तस्कर श्रीगोपाल बिश्नोई को किया गिरफ्तार।

— भारी नकदी व वाहन जब्त: तस्कर के कब्जे से 13.12 ग्राम अफीम, अफीम की बिक्री के 35 लाख रुपये नकद और एक स्कोर्पियो गाड़ी की गई जब्त।

— ऑपरेशन नीलकंठ: बीकानेर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के जाल से बचाने और तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को मिली बड़ी कामयाबी।

​बीकानेर, 16 अगस्त: बीकानेर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को अफीम, भारी मात्रा में नकदी और वाहन के साथ रंगे हाथों दबोचा है।

​यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी (नगर) अनुज डाल के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) सुरजीत कुमार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई।

​मुखबिर की सूचना पर दी दबिश, नकदी व गाड़ी बरामद

​पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहा है। इस पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने जाल बिछाकर श्रीगोपाल पुत्र सोहनलाल बिश्नोई (उम्र 44 वर्ष, निवासी 78 भाम्भुडो का बास, गोडु, थाना बज्जु) को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 13.12 ग्राम अफीम बरामद हुई। साथ ही, जांच में अफीम की बिक्री से प्राप्त 35 लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक स्कोर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई।

​तस्कर के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

नयाशहर थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से लाया था और वह यह अवैध मादक पदार्थ किससे खरीदकर लाता था तथा किसे सप्लाई करता था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

​इस पूरी कार्रवाई ​को सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सुरजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) अजय कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल भवानी सिंह शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement