— हाइवे किनारे होटलों-ढाबों पर जांच के दौरान एक्शन: श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कितासर रोही और राजू होटल के पास खेत की सींव पर मारा छापा।
— पहली कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार: कितासर रोही से ताश के पत्तों पर दांव लगाते 4 जुआरी पकड़ाए; ₹61,260 की नकदी बरामद।
— दूसरी कार्रवाई में 4 अन्य दबोचे: राजू होटल के पास खेत किनारे जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹26,300 की राशि जब्त।
— थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में कार्रवाई: हैड कांस्टेबल लेखराम व एएसआई भंवरू खां की अलग-अलग टीमों ने दी दबिश।
बीकानेर, 03 अगस्त।बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों व जुए-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कितासर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाइयां की हैं। पुलिस टीमों ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे कुल 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹87,560 की ताश-पत्ती व दांव पर लगी नकदी जब्त की है।
कार्रवाई 1: कितासर रोही में तीन पत्ती का खेल खेलते 4 गिरफ्तार
थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में हैड कांस्टेबल लेखराम, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कमल किशोर और नरेंद्र सिंह की टीम ने रविवार शाम हाइवे किनारे स्थित होटलों व ढाबों की जांच के दौरान कितासर रोही में दबिश दी।
पुलिस ने मौके से तीन पत्ती पर दांव लगा रहे 4 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया और उनके कब्जे से ₹61,260 की नकदी जब्त की। मामले की जांच हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र को सौंपी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
- पृथ्वीराज वाल्मीकि (पुत्र शंकरलाल, निवासी— करनसर)
- जेठाराम (पुत्र ओमप्रकाश, निवासी— कालवास)
- असलम (पुत्र हसनअली, निवासी— मोमासर बास)
- सोहनराम (पुत्र दानाराम, निवासी— कितासर)
- यूसुफ (पुत्र हसन अली, निवासी-- श्रीडूंगरगढ़)
कार्रवाई 2: खेत की सींव पर जुआ खेलते 4 अन्य दबोचे
दूसरी कार्रवाई में एएसआई भंवरू खां के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेश, मुकेश व नंदराम की टीम ने रविवार रात करीब 8 बजे कितासर स्थित राजू होटल के पास खेत की सींव पर दबिश दी।
वहां से ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश के पत्ते और ₹26,300 नकद जब्त किए हैं। इस मामले की जांच एएसआई मुकेश कुमार कर रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
- दीनदयाल जाट (पुत्र नौरतन, निवासी— बिग्गा)
- मोहनलाल जाट (पुत्र मालाराम, निवासी— कितासर भाटियान)
- गणेशाराम जाट (पुत्र जेठाराम, निवासी— कितासर भाटियान)
- भैराराम जाट (पुत्र शेराराम, निवासी— कितासर भाटियान)

0 Comments