— निरंतर सेवा कार्य: बीकानेर से 17 किमी दूर पुल के पास बटुक भैरव सेवा दल द्वारा दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन विगत पांच वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
— अल्पाहार और व्यंजनों के स्टॉल: महावीर मौसूण के अनुसार, रोजाना शाम 6 से रात्रि 3 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए कोफ्ता, पावभाजी, चाय-कॉफी एवं शीतल जल की सेवा संचालित की जा रही है।
— भजन संध्या और विशेष सहभागिता: 24 सितंबर को दूसरे दिन की सेवा का शुभारंभ भैरवनाथ बाबा की आरती के साथ हुआ, जिसमें आयोजित भजन संध्या के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और अनेक सेवादारों ने अपनी सेवाएं दीं।
बीकानेर। कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के वार्षिक मेले के अवसर पर नाल रोड से लेकर धाम तक श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में पैदल यात्री बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सेवादार भी पूरी श्रद्धा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बीकानेर से करीब 17 किलोमीटर दूर पुल के पास बटुक भैरव सेवा दल की ओर से दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सेवा दल द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार मेले के दौरान यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है।
शाम 6 से रात 3 बजे तक सेवा
सेवा शिविर के संबंध में महावीर मौसूण ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 3 बजे तक अल्पाहार की सेवा संचालित की जा रही है। शिविर में कोफ्ता, पावभाजी, चाय-कॉफी और शीतल जल सहित विभिन्न प्रकार की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
महावीर सोनी ने बताया कि 23 सितंबर से सेवा शिविर की शुरुआत हुई थी। 24 सितंबर को दूसरे दिन की सेवा का शुभारंभ भैरवनाथ बाबा की आरती के साथ किया गया।
भजन संध्या में हजारों श्रद्धालु शामिल
सेवा शिविर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। मास्टर नानू गोपाली के भक्ति गीतों और भजनों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया। मेले में आने वाले पैदल यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए सेवा दल के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
कार्यक्रम में मोहनलाल मौसूण, दिनेश भार्गव, संदीप सिंह शेखावत, किशोर सिंह राजपुरोहित, लालचंद भार्गव, सुमित शर्मा, जितेश, श्रीकिशन, शंकरलाल सोनी, भागीरथ राजपुरोहित, भवानी, प्रशांत अग्रवाल, गोपाल सोनी, जगमाल सिंह भाटी, महेन्द्र रांका, मनीष जोशी, नन्दकिशोर सुथार, निरंजन सिंह राजपुरोहित, नारायण, राजकुमार, शंकरलाल, विनोद सोनी, शिवशंकर सोनी, मनोज सोलंकी, महेन्द्र सोनी, मधु सोनी, अभिषेक भटनागर, अनिल, भवानी सिंह, लाल सिंह और मधुसूदन जोशी सहित अनेक सेवादारों की सहभागिता रही।

0 Comments