Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बीछवाल पुलिस का 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत एक्शन, 1.513 किलो अवैध अफीम का सप्लायर गिरफ्तार

India-1stNews



​— बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने 1 किलो 513 ग्राम अवैध अफीम के मुख्य सप्लायर को प्रतापगढ़ से दबोचा है।

गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने जेएनवीसी थाने के एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहे शांतिलाल निनामा (45) पुत्र नारायण लाल निनामा, निवासी गोठड़ा (घंटाली, प्रतापगढ़) को गिरफ्तार किया है।

गहन पूछताछ जारी: पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

बीकानेर: शहर में नशीद पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए बीछवाल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अफीम तस्कर को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ से दबोचा गया मुख्य सप्लायर

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जेएनवीसी बीकानेर में दर्ज अभियोग संख्या 171/2026 (धारा 8/18, 29, 30 एनडीपीएस एक्ट) के तहत 1 किलो 513 ग्राम अवैध अफीम की सप्लाई के मामले में शांतिलाल निनामा वांछित चल रहा था। बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजकुमार मय टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के घंटाली थाना क्षेत्र स्थित गोठड़ा गांव में दबिश दी और आरोपी शांतिलाल निनामा (आयु 45 वर्ष) को दस्तयाब कर लिया।

​पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह अफीम कहां से लेकर आया था और बीकानेर में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी दिगपाल सिंह, एसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल भगवानाराम शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562