— बड़ी कार्रवाई: गैंग बनाकर अपराध करने, बदमाशों को शरण देने और गंभीर वारदातों की प्लानिंग करने के मामले में लंबे समय से वांटेड चल रहे आदतन अपराधी विष्णु साध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
— संयुक्त टीम का एक्शन: नयाशहर थाना पुलिस और कोटगेट थाने की संयुक्त टीम ने एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में आरोपी को बीकानेर के बाहर से दबोचा।
— आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी विष्णु साध के खिलाफ गंगाशहर, नयाशहर, कोटगेट और जयपुर समेत विभिन्न थानों में पहले से 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बीकानेर जिले में बदमाशों और संगठित अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात आदतन अपराधी विष्णु साध को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फिरौती, गैंग बनाकर फायरिंग कर डराने-धमकाने और अपहरण जैसे कई गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं।
कोटगेट थाने के मामले में हुई गिरफ्तारी, जयपुर से दबोचा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी विष्णु साध मूल रूप से नयाशहर थाना क्षेत्र के जस्सूसर गेट के बाहर और नृसिंह मंदिर के पास का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोटगेट थाने में 14 अक्टूबर 2025 को एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह लगातार वांछित चल रहा था।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए नयाशहर और कोटगेट थाने की संयुक्त टीम ने उसे बीकानेर के बाहर से हिरासत में लिया, जिसके बाद गहन पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।हालांकि जयपुर से गिरफ्तारी मामले में पुलिस ने कोई जानकारी नही दी। क्योंकि जिस फ्लैट से गिरफ्तार किया वो बीकानेर के एक व्यापारी का बताया गया था, परन्तु उसकी भूमिका संदिग्ध थी, उस कारवाई में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विभिन्न थानों में दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले
आदतन अपराधी विष्णु साध का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ बीकानेर जिले के विभिन्न थानों (गंगाशहर, नयाशहर, कोटगेट) के साथ-साथ जयपुर सहित कुल 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वह गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देने, अपराधियों को शरण देने और कारोबारियों को धमकाकर फिरौती वसूलने की प्लानिंग करने में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में और खुलासे हो सकें।

0 Comments