Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर के अंदर फंदे पर लटका मिला महिला का शव, गंगाशहर पुलिस की मौजूदगी में पहुंचाया पीबीएम मोर्चरी

India-1stNews



बीकानेर। उदयरामसर क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5:45 बजे एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान करीना, पत्नी निसार, निवासी उदयरामसर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी और निगरानी में महिला के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

सामाजिक संस्थाओं के सेवादारों ने पहुंचाई मदद

इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार, सोयेब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया। असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सेवादारों ने भी राहत कार्य में मदद की।

दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने पुलिस के साथ समन्वय करते हुए शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement