Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

India-1stNews


बीकानेर। गत जनवरी माह में एक व्यक्ति पर घर के आगे फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी दो व्यक्तियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा एक नाबालिग को भी निरुद्ध किय गया है।


मिली जानकारी के अनुसार स्वरूप शंकर पुरोहित की रिपोर्ट पर नया शहर थाना में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने विष्णु विश्नोई पुत्र श्री रामनिवास उर्फ मोतीराम जाति सियाग विश्नोई उम्र 19 साल निवासी जम्भेश्वर नगर, भाटों का बास, पीएस नया शहर व मयंक देवड़ा पुत्र श्रीनारायण देवड़ा जाति माली देवड़ा उम्र 18 साल निवासी आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल के पास, विनायक कॉलोनी, सुजानदेसर रोड़, पीएस गंगाशहर व एक विधि से संघर्षरत किशोर को भी निरूद्ध किया गया है। पुलिस आरोपियों से सघनता से पूछताछ कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562