Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लॉरेंस के गुर्गों ने नामी ज्वेलरी शोरूम में की फायरिंग, एक बदमाश गिरफ़्तार, मांगी थी 2 करोड़ की रंगदारी

India-1stNews




चुरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमें ज्वेलर्स की दुकान पर तीन नकाबपोश लोगों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। सुजानगढ़ में जेडीजे ज्वेलर्स पर तीन नकाबपोश लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी को भी छर्रा लगने की बात निकल कर सामने आ रही है। वही मौके पर लोगों द्वारा एक नकाबपोश को पकड़ लिया गया। पास में सैलून चलाने वाले व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे सूचना मिली कि ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग हुई है तो मैं वहां पर आया देखा कि 3 लोगों के पास बंदूक थी। उसमें से एक ने मेरे ऊपर बंदूक तान दी तो पहले तो मैं डर गया फिर उसका सामना किया वह नाली में गिर गया जिसके बाद में हमने लोगों की सहायता से उसको पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर डीवाईएसपी राम प्रताप बिश्नोई भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। वही लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ रोज पूर्व ही रोहित गोदारा गैंग द्वारा 2 करोड रुपए की रंगदारी की मांग ज्वेलर्स की गई थी वही आज यह फायरिंग की घटना सामने आ गई।वारदात के बाद शहर में भारी संख्या में पुलिस जाप्ते की तैनाती की गई है। एसपी पहुंचे सुजानगढ़ फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा सुजानगढ़ पहुंचे। उन्होने सदर थाने में पहुंचकर पीडि़त पवन सोनी से घटना की जानकारी ली तथा हिरासत में लिए गए युवक से भी पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर रवाना कर दी गई है।


प्रतिनिधिमंडल ने की एसपी से मुलाकात की चूरू एसपी राजेश मीणा के सुजानगढ़ पंहूचने पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीडि़त पवन सोनी, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष अरविंद सोनी, हितेश ज्वैलर्स के पवन सोनी, विनोद सोनी, प्रकाश सोनी सहित स्वर्णकार समाज के लोगों ने मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा की वे घटना के विरोध में कल गुरूवार को बाजार बंद रखेंगे।


समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर मामला दर्ज नहीं हुआ। घायल कांस्टेबल का करवाया उपचार रोहित गोदारा द्वारा रंगदारी मांगने के बाद से ही पुलिस द्वारा ज्वैलर पवन सोनी को सुरक्षा प्रदान की गई थी। बुधवार दोपहर बाद हुई फायरिंग के दौरान मौके पर तैनात कांस्टेबल रमेश मीणा के भी गोली लगी। जिसे वहां मौजूद दुकानदार लेकर राजकीय बगडिय़ा उप जिला अस्पताल पंहूचे। जहां चिकित्सकों ने घायल कांस्टेबल का उपचार किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562