Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लोहे के पाइप लाठी-डंडों से युवक को पीटा, ट्रोमा में भर्ती

India-1stNews



बीकानेर। तीन-चार लोगों ने एक युवक को लोहे के पाइप लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक ट्रोमा सेंटर में उपचाराधीन है। वहां पुलिस ने घायल के बयान लिए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना शहर के नयाशहर थाना इलाके की है।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर सब्जी मंडी में काम करने वाले समीर पुत्र मांगू खान निवासी भुट्टो की मस्जिद के पास से रंजिश रखने वाले बरकत, युसूफ, बल्लू, आबिद आदि ने लोहे के पाइप लाठी-डंडों से पीटा। घटनास्थल परहो हल्ला होने और लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गए । लोगों ने समीर को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर,हाथ,पांव में गंभीर चोटें आई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562