Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मुख्यमंत्री गहलोत कल फिर आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा

India-1stNews




विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, महंगाई राहत शिविर का करेंगे अवलोकन

बीकानेर 28 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न पर कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत सीकर से हवाई मार्ग से प्रातः 10:15 प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर बड़ा पहुंचेंगे। वे यहां प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन व स्टाफ क्वार्टर्स का लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां से  1.30 बजे धीरदेसर चोटियान पहुंचेंगे तथा शहीद नायक राकेश चोटिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत यहां से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे ।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के शनिवार के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने गुसाईसर बड़ा, धीरदेसर चोटियान और सोनियासर गोदारान में कार्यक्रम स्थलों को देखा तथा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंस सभी स्थानों पर प्रवेश, निकास, बैठक, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिविर प्रभारी, शिविरों का नियमित पर्यवेक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि शिविरों के दौरान अधिक से अधिक पंजीकरण हों। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाए। प्रत्येक लाभार्थी को पंजीकरण के पश्चात मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जरूर दिया जाए। साथ ही सभी दसों योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement