Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सोना व नकदी रुपए हड़पे, दंपति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां सोना और नकदी रुपए हड़प लिये, लेकिन वापिस देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में नया कुआ महेन्द्र आईस फैक्ट्री के सामने निवासी अरुण सोनी ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए दंपति सहित तीन जनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि महेश सोनी पुत्र प्रेमरतन सोनी, मधु सोनी पत्नी महेश सोनी व कैलाश सोनी पुत्र इन्द्रचंद सोनी ने बेईमानी के उद्देश्य उसके साथ छल कर 936.170 ग्राम सोना व 7,66,350 रुपए मिलीभगत करके हड़प कर लिया और उसके साथ धोखाधड़ी की। परिवादी का आरोप है कि जब उसने सोना व रुपए मांगे तो आरोपियों ने देने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562