Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

9वीं कक्षा की 3.50 लाख छात्राओं को अब मिलेगी साइकिल

India-1stNews





बीकानेर। राज्य के सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा में प्रवेशित लगभग 3.50 लाख छात्राओं को इस बार स्कूलों से साइकिल का वितरण नहीं होगा। बल्कि वे खुद दुकान पर जाकर अपनी पसंद की साईकिल खरीद सकेंगी।‌ 9वीं कक्षा की छात्राओं के लिए लागू साइकिल योजना के प्रावधानों में इस बार बदलाव किया गया है। योजना के तहत शिक्षा विभाग पात्र छात्राओं को साइकिल की जगह ई- वाउचर देगा। इस बाउचर के जरिए छात्राएं अपनी मनपसंद साइकिल खरीद सकेंगी।

साइकिल की रेट और मॉडल तय करने के लिए अगले महीने 9 मई को टेंडर प्रक्रिया होगी। उसके बाद छात्राओं को साइकिल का वितरण शुरू किया जाएगा। यदि छात्राओं को उसी मॉडल की कोई ओर साइकिल पसंद है तो छात्राएं अतिरिक्त पैसा देकर अपनी पसंद की साइकिल भी ले सकेंगी। आमतौर पर सरकारी स्कूलों की 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को सितंबर माह में साइकिल का वितरण शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार योजना में हुए बदलाव के कारण 9वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो जाने के बाद भी छात्राओं को साइकिल का वितरण नहीं हुआ है। ‌एक मई से नया सत्र शुरू हो जाएगा। 9 मई को टेंडर होंगे। इन बालिकाओं को अब 10वीं कक्षा में साइकिल मिलेगी।

2007-08 में शुरू हुई योजना, वर्ष 2013-14 में नगद भुगतान हुआ सरकारी स्कूलों में बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने 2007-08 में निशुल्क साईकिल वितरण की योजना शुरू की थी। वर्ष 2013-14 चुनावी वर्ष होने के कारण छात्राओं को साइकिल की जगह नगद भुगतान किया गया था।
साइकिल वितरण योजना के प्रावधानों में कुछ बदलाव किया गया है। साइकिल वितरण के लिए टेंडर मई में होंगे। बालिकाओं को इस बार साइकिल खरीद के लिए ई-वाउचर दिया जाएगा। -गौरव अग्रवाल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement