Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

चार दिन पहले घर से निकला युवक लापता, ढूंढने में करें मदद

India-1stNews





बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के एकता नगर बजरंग धोरा का रहने वाला रिंकू सिंह (26) पुत्र स्व.सतपाल 17 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे बीकाजी फैक्टरी के पास अपनी दुकान का समान लाने की बात कहकर अपनी मोटर साइकिल से पूगल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसके पास पचास हजार नगदी रकम भी थी परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सभी रिश्तेदारियों और मिलने वालों के यहां तलाशने पर भी रिंकू का कोई सुराग नहीं मिला। उसकी मोटरसाइकिल बजरंग धोरा प्याऊ के पास मिली पर उसका कोई सुराग नही मिला।



अगर युवक की जानकारी मिले तो इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है 8107774282, 6367803688 बुधवार को  युवक के भाई  सुरेशसिंह ने बीछवाल थाने में हाजिर देकर रिंकू की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जांच हेडकानि किशनसिंह को दी गई है।

रिंकू सिंह




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562