Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

महिला से दो बाइक सवार पर्स लेकर फरार

India-1stNews




शहर में नकाबपोश बाइक सवारों द्वारा छीनाझपटी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया कल रात स्टेशन रोड़ पर सामने आया जहां होटल लालजी के सामने गाड़ी खड़ी कर सामान लेने उतरी महिला से दो बाइक सवार पर्स लेकर भाग गये। इस से पहले की महिला कुछ समझ पाती भीड़ का फायदा उठाकर बाइक सवार उनकी आंखों से ओझल हो गये।

महिला ने आज कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाते समय यह जानकारी दी की पर्स में उसके एयरफोर्स के पहचान पत्र के साथ ही, सोने के टॉप्स, आधार कार्ड व पहचान के अन्य दस्तावेज तथा एयरपॉड भी थे। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement