Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बारातियों से भरी बस और ट्रेलर की टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल,दो की हालत गंभीर

India-1stNews



बीकानेर।नापासर बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां बारात की बस और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल होने बताये जा रहे है। जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर प्रसाद के अनुसार घायलों में दो जनों को अधिक चोटें लगी है।

सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी ट्रोमा सेंटर पहुंचे और जानकारी ली। पीबीएम पुलिस चौकी सें मिली जानकारी के मुताबिक नापासर के रिडमलसर सें बारात की एक बस जैसे ही हाइवे पर चढी ठीक उसी समय सामने सें आ रहे ट्रक सें बस की भिड़ंत हो गई। बस में करीब 30 बाराती थे, जिनमे सें 15 सें 20 घायलों को ट्रोमा लाया गया है, इनमे सें दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562