Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कार के आगे लगाई कैंपर, युवक के साथ की मारपीट, छीने रुपये, मामला दर्ज

India-1stNews





बीकानेर। जेएनवीसी थाने में मारपीट कर रुपए छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में करमीसर निवासी असरफ अली ने रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस के अनुसार, उसने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त पूनमचंद जाट की बारात में कार में करमीसर से मूण्डसर जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त विजयपाल जाट भी था। गाढ़वाला से पहले गुरुद्वारे के पास करमीसर निवासी राजकुमार जाट पुत्र हीरालाल जाट कैम्पर गाड़ी में अपने आठ-दस साथियों के साथ आया। आरोपी ने उसकी कार के आगे कैम्पर लगाकर कार रुकवाई। कैम्पर में बेगाराम सारण, कुशाल सारण व अन्य लोग थे। इन लोगों ने लाठी से मारपीट की। कार में बैठा विजयपाल बीच-बचाव करने आया, तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी उसके पास से 14 हजार 800 रुपए छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement