Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सूनसान जगह पर बुलाकर दर्जनभर साथियों ने किया जानलेवा हमला

India-1stNews




बीकानेर। खूनी रंजिश के तहत एक युवती समेत उसके दर्जनभर साथियों ने एक युवक को शिवबाड़ी चौराहे पर बुलाकर उस पर कातिलाना हमला कर दिया। इस वारदात में बेहोशहुए पीडि़त युवक मुकेश चौधरी पुत्र गोपाल राम जाट को होश आने पर व्यास कॉलोनी पुलिस ने उसके बयानों पर तीन युवको और एक युवति समेत दर्जभर लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। 

पीडि़त ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 28अप्रैल की रात को वह शिवबाड़ी रोड स्थित फ्लोरिस स्कूल के सामने पहुंचा तब हेमंत सुथार, बबलू एक लड़की माया वह 10-15 अन्य ने उस पर जानलेवा हमला किया।आरोपियों ने उसके सिर पर पीछे से लाठी से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया और उसे वहां अधमरा छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562