Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

चोरी की बड़ी वारदात, करीब 25 लाख के गहने चोरी, अज्ञात चोरों ने दो कमरों के तोड़े ताले

India-1stNews





बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात 25 से 30 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। क्षेत्र के गांव गोपालसर में घरवाले सोए रह गए और अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालसर निवासी सत्तुराम बुडिया अपने बेटे के साथ खेत मे थे और गांव के घर में महिलाएं ही थी। सभी रात को सो गए और सुबह 4.30 बजे उठ कर देखा तो आंखे फटी रह गई जब महिलाओं को घर के दरवाजे खुले मिले। परिवार के सदस्य तोलाराम बुडिया ने बताया कि सुबह माँ उठे तो देखा कि दरवाजे खुले पड़े है और कमरों के ताले टूटे हुए है। संभाला तो कमरों में से संदूक गायब थी और संदूक घर के बाहर पड़े मिले। संदूको में रखे हुए घर की 5 महिलाओं के समस्त गहने व नकदी गायब थे। चोरी का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार, शेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका मय डॉग स्कॉयड मौके पर पहुंचे है और तलाश शुरू की है। विडम्बना ये भी ही है कि पूरे गांव में एक भी सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की जानकारी भी मिली है ऐसे में चोरों की तलाश पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज होगा।

किसान परिवार, पूरे घर के गहने साफ।
सत्तुराम बुडिया का परिवार किसान परिवार ही है और संयुक्त रूप से एक साथ ही रहने वाले पूरे परिवार की महिलाओं के गहने दो कमरों में रखे हुए थे। चोरों ने दोनों कमरों के ताले तोड़े और उनमें से संदूक निकाल कर चोरी कर ली।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement