Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में गैस सिलेंडर से कर रहा था रिफिल, डीसी ने मारा छापा

India-1stNews






बीकानेर। शहर के गंगाशहर इलाके के गोपेश्वर बस्ती में आज उस समय हडक़ंप मच गया जब संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने एक दुकान में हो रहे सिलेडर रिफल पर छापा मार कर करीब 15 सिलेडरों को जब्त किया है। जिसमें घरेलू 10 थे वे बाकी व्यावसाहिक सिलेडर थे। मिली जानकारी के अनुसार गोपेश्वर बस्ती के माली समाज भवन के पास एक दुकान के बाहर एक युवक सिलेडरों में गैस रिफल कर रहा था। तभी उसधर से गुजर रहे संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने छापा मारकर उनको जब्त कर लिये है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही चालू थी।गौर करने वाली बात तो यह है कि जिस जगह यह कार्रवाई हुई यहां दिनभर चहल पहल रहती है और मुख्य बाजार सा लगता है। इतना ही नहीं पास में वैवाहिक भवन व कई दुकानें है, जहां ग्राहकों की रेलमपेल लगी रहती है। उसके बाद भी जिम्मेदारों की नजर यहां नहीं पड़ती।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562