Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, इस क्षेत्र से तीस सिलेण्डर किये जब्त

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर में लगातार हो रही कार्रवाईयों के बावजूद गैस रिफिलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीकानेर में एक बार फिर रिफिलिंग पर कार्रवाई करते हुए 30 गैस सिलेण्डर जब्त किये गये है।

रसद विभाग ने नत्थूसर गेट क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के पास एक दुकान में छापा मार 30 सिलेण्डर जब्त किये है। बताया जा रहा है कि मांगीलाल मेघवाल ने अपनी दुकान में अवैध रूप से 20 सिलेण्डर रखे हुए थे। इनमें से अधिकांश सिलेंडर खाली थे। सिलेण्डर के अलावा दो इलेक्ट्रिक मोटर, दो इलेक्ट्रिक कांटे भी बरामद किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement