Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

लोक संस्कृति पर थिरकेगी बीकानेर की बेटियां, इंडियन फॉक बीट में दिखेंगे भारतीय लोक नृत्य के रंग, जल्द कीजिए रजिस्ट्रेशन, पढ़ें ख़बर

India-1stNews







बीकानेर। संस्कृति हमारे भारत की आत्मा है, यही हमारी ताकत भी है। सांस्कृतिक विरासत को संभालना हमारी जिम्मेदारी है। इसी भाव को समझते हुए मैट्रिक्स डांस स्टूडियो बीकानेर में एक अनूठा डांस कॉम्पीटिशन आयोजित कर रहा है। अनूठा इसलिए कि इस कॉम्पीटिशन में केवल और केवल लोक नृत्य ही प्रस्तुत किए जाएंगे। मैट्रिक्स डांस स्टूडियो के डायरेक्टर कॉरियोग्राफर शशिराज गोयल ने बताया कि स्टूडियो द्वारा भारतीय फॉक डांस पर आधारित 'इंडियन फॉक बीट' डांस कॉम्पीटिशन रखा गया है। इसमें 6 से 14 वर्ष तक की बेटियां देश के अलग अलग राज्यों के कल्चर को बताने वाले लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसमें राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, असम, बिहार, उड़िसा, केरल, कश्मीर, उत्तराखंड सहित देश के किसी भी राज्य के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जा सकेगी। गोयल ने बताया कि इंडियन फॉक बीट की ब्रांड एम्बेसडर संस्कृति के लिए उम्दा कार्य कर रही मिस मूमल-2023 गरिमा विजय है। गरिमा प्रतिभागी बेटियों को प्रोत्साहित करेंगी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement