Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास की सुगम हुई राह, इन सड़क कार्यों को भी मिली मंजूरी

India-1stNews




बीकानेर शहर में रेल फाटकों से ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला के प्रयासों से 35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति


जयपुर/बीकानेर, 04 मई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के सतत प्रयासों से बीकानेर शहर में कोटगेट और सांखला फाटकों पर वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात की घड़ी अब और नजदीक आ गई है। बीकानेर शहर के वाशिंदों की रोजमर्रा की जिंदगी को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के बजट 2023-24 में 35 करोड़ रुपये की लागत से कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज एवं और सांखला फाटक पर अंडर पास बनाने की घोषणा की गई थी। बीकानेर शहर के लोगों के व्यापक हित में डॉ. कल्ला की सतत पैरवी और प्रयासों से राज्य सरकार ने इस घोषणा की क्रियान्विति के लिए 35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। 

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के बजट की घोषणा के सम्बंध में राज्य सरकार द्वारा स्टेट हाईवे/एसएमएंडआर/एमडीआर/ग्रामीण सड़क/शहरी सड़क मद से प्रदेश में 140 कार्यों के लिए 1477.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत बीकानेर शहर में कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज एवं और सांखला फाटक पर अंडर पास बनाने की स्वीकृति भी शामिल है। उन्होंने बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए इस त्वरित कार्यवाही पर बीकानेर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री गहलोत का आभार जताया है। 

बीकानेर जिले के इन सड़क कार्यों को भी मिली मंजूरी
शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 140 कार्यों की के लिए 1477.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के तहत बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राजेडू से सोनियासर-शिवदान सिंह तक 15 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के लिए 15 करोड़ रुपये, नोखा में मुकाम धाम के मुख्य गेट से समराथल धोरा तक 3 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के लिए 1.20 करोड़ रुपये एवं जेगला से सोवा वाया रासीसर-सुरपुरा तक 23 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 9.20 करोड़ रुपये तथा बीकानेर से कानासर तक 8 किलोमीटर की सड़क के सुदृढीकरण के लिए भी 2.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। डॉ. कल्ला ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए भी क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement