Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अज्ञात वाहन के टक्कर से दो युवक गंभीर घायल, एक की हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर। आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर नोखा थाना क्षेत्र के खराड़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए जिसमे एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई जबकि दो युवक का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा हैं। मिली खबर के अनुसार लेवडा गांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव जा रहे तीन बाइक सवार युवक को खड़ारी गांव के समीप शनिवार की रात्रि में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी युवक को किसी तरह ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां एक युवक गौतम कुमार की मौत हो गई जबकि दो अजित कुमार एवं राहुल कुमार का इलाज निजी िक्लनिक में कराया जा रहा हैं। मृतक गौतम कुमार के शव के पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैं।थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया की मृतक की पहचान अगरेर थाना के रामगढ़ गांव के बताया जा रहा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement