Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कचरे में फेंका मिला नवजात शिशु, राहगीर ने पहुँचाया अस्पताल, पुलिस मौके पर

India-1stNews




बीकानेर। नवजात बच्चे को कचरे में फेंकने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू रोड़ पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से निकलते ही कचरे के ढेर के पास एक नवजात बच्चा कपड़े में लपेट कर फेंक दिया। वहां से गुजर रही गाड़ी में से खियेंरा निवासी दिनेश पेशाब करने उतरे व उस दोरान बच्चे के रोने की आवाज सुन कर उस पर नजर पड़ी। दिनेश ने बच्चे को तुरंत संभाला एवं बच्चे को लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सक दिनेश पड़ीहार ने उसे संभाला और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है एवं बच्चे को फेंकनें वालों की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement