Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बाल सूर्य ने बढ़ाई गर्मी, ये युवा अधिवक्ता ला सकता है ऐतिहासिक बदलाव, पढ़ें खबर

India-1stNews





 बीकानेर/दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को इस बार नव ऊर्जा से लबरेज युवा अधिवक्ता ने रोचक बना दिया है। बीकानेर मूल के अभिषेक गौतम सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार के चुनावी मैदान में वे ऑनरेरी सेक्रेटरी के पद हेतु उतर चुके हैं। ख़ास बात यह है कि यह युवा अधिवक्ता अधिवक्ताओं के हित की बात कर रहा है। गौतम ने वादा किया है कि चुनाव जीतते ही वह केंद्रीय सरकार द्वारा एसोसिएशन को दो करोड़ रुपए प्रति वित्तीय वर्ष अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ दिलवाएंगे। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं व उनके परिवार के लिए अस्पतालों में मुफ्त इलाज व स्वास्थ्य बीमा आदि सुविधाएं शुरू करवाएंगे।गौतम की ऊर्जा देखकर लग रहा है कि बदलाव आने वाला है।

गौतम ने कहा कि वे अपना विस्तृत एजेंडा तो जीत के बाद ही साझा करेंगे मगर यह तय है कि जीत मिली तो अधिवक्ताओं के हित में ऐतिहासिक कदम उठाएंगे।


बता दें कि चुनाव बुधवार सुबह है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं ने चुनावी मैदान में अपनी सारी ताकत झोंक रखी है। अब देखना यह है कि शेरों के हुजूम के बीच इस बाल सूर्य को कितनी जगह मिल पाती है। बहरहाल, सूर्योदय का इंतजार है।

दूसरी तरफ, गौतम के पिता व बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने भी अभिषेक के समर्थन में अपील की है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement