Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत

India-1stNews





बीकानेर. दंतौर के पास मंगलवार देर रात को बोलेरो- ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, दंतौर के दो पीआरएम निवासी ओमप्रकाश (35) पुत्र प्रयागचंद एवं रविन्द्र बिश्नोई ट्रैक्टर से दंतौर से दो पीआरएम आ रहे थे।


पांच पीआरएम के पास एक तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ओमप्रकाश गंभीर घायल हो गया। ट्रैक्टर चला रहे रविन्द्र के सिर में चोट लगी। परिजन दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562