Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में सूदखोरी का आतंक, छह जनाें के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews









बीकानेर। नयाशहर थाने में पुष्करणा स्टेडियम के पास रहने वाले लक्ष्मीचन्द पुरोहित ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ मूल से ज्यादा ब्याज वसूली के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।


रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई ने दम्माणी चौक निवासी रविकांत जोशी, आचार्यों का चौक निवासी सुधीर आचार्य, मॉडर्न मार्केट निवासी दुष्यंत पूनिया, बंगला नगर निवासी अर्जुन कुमार, डीआरएम कार्यालय के पास निवासी रतन सिंह, जेएनवी कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह, मिल्ट्री एरिया निवासी अशोक कुमार नायक, जेएनवी कॉलोनी निवासी रामनिवास धारणिया, सुनील धारणिया, तेलीवाडा चौक निवासी प्रकाश निर्मल मोदी, बजरंग मोदी, शहनाज मोदी से रुपए उधार लिए थे।


भाई ने उधार लिए रुपयों का भुगतान कर दिया लेकिन, आरोपी अब भी उससे रुपयों की मांग कर रहे हैं। वे उससे अधिक ब्याज वसूलना चाहते हैं। छह अप्रेल को आरोपियों ने पुष्करणा स्टेडियम के पास उसके भाई के साथ मारपीट की। जिससे उसके नाक में फ्रेक्चर हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement