Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शराब के नशे में घूम रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

India-1stNews






बीकानेर। एक युवक शराब के नशे में सड़क पर घूम रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि पेट फट गया और आंतें बाहर आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस युवक का शव लेने के लिए मां-बाप दुनिया में नहीं है। चाचा ने उसकी पहचान की है। मृतक की पहचान अमन बिश्नोई के रूप में हुई है।

रविवार देर रात खाजूवाला के गुरुद्वारा तिराहे के पास इस युवक का एक्सीडेंट हुआ है। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। संभवत: किसी वाहन ने सामने से टक्कर मारी। उसके पेट पर जोर से चोट लगी है, जिससे पेट फट गया। अंदर की आंतें बाहर आ गई। मृत अवस्था में वो रात को वहीं पड़ा रहा। देर रात किसी ने पुलिस को सूचना की, जिसके बाद उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

खाजूवाला-रावला रोड पर ये हादसा गुरुद्वारा तिराहा के पास हुआ। ये युवक पैदल जा रहा था और किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मृतक नशा करता था। रविवार रात भी वो नशे की हालत में इधर से उधर घूम रहा था। उसके मां-बाप दोनों ही दुनिया में नहीं है। उसके चाचा ने अमन बिश्नोई के रूप में पहचान की। अब उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद खाजूवाला से एएसआई ग्यारसीलाल मीणा मौके पर पहुंचे थे। सोमवार को पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी ताकि एक्सीडेंट करने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। रात के समय तेज गति से भागते किसी वाहन ने ही इसे टक्कर मारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562