Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

आपस में भिड़े दो परिवार, परस्पर मामले दर्ज

India-1stNews









बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में ठंठेरों के मोहल्ले में बर्तन बाजार क्षेत्र निवासी सोनी व खत्री दो परिवारों में मामूली बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ जो लाठी डंडो से पिटाई तक पहुंचा और दोनों और से एक-एक घायल हुए व्यक्तियों को क्षेत्र के लोग ईलाज करवाने अस्पताल लेकर पहुंचे।

सोमवार 29 मई को दोपहर सवा दो बजे बर्तन बाजार क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय अर्जुन कुमार सोनी पुत्र जग्गनाथ सोनी ने पुलिस को सौंपी लिखित रिपोर्ट में बताया कि रविवार 28 मई की रात लगभ 9.30 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा थे।इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे मोहल्ला वासी संजय खत्री ने कुत्ते के पैर पर से स्कूटी निकाली। उसे इस हरकत पर ओळमा दिया तो वह भड़क गया और घर से लाठी लाकर उसे पीट दिया।

सोने की चेन व डायमंड का 55 तौला का लॉकेट छीनकर अपने घर में फेंक दिया। परिवादी के अनुसार खुद उसे लोगों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर संजय खत्री की बहन ठठेरों का मोहल्ला बर्तन बाजार निवासी 19 वर्षीय पूजा खत्री पुत्री राजकुमार खत्री ने बताया कि रविवार 28 मई की रात लगभग 9.30 बजे उसका भाई संजय अपनी दुकान बंद कर जब अपनी गाड़ी घर में रखने लगे तो अचानक अर्जुन सोनी व उसका बेटा आकाश सोनी लाठी लेकर आये, अर्जुन सोनी ने लाठी से भाई के सिर पर वार किया।

आकाश ने संजय के पेट में घूंसा मारा धक्का देकर गिरा दिया। मौके पर मम्मी व बहन ने बीच बचाव कर भाई संजय को बचाया, भाई के सिर पर गंभीर चोट आई, उसे ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि इस परस्पर मारपीट के मामले में पुलिस ने संजय खत्री, अर्जुन सोनी, आकाश सोनी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562