Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जूनागढ़ की दीवार फिर टूटी: बारिश के बाद जगह-जगह नुकसान, कलेक्टर पहुंचे जायजा लेने

India-1stNews




जिला कलक्टर ने लिया सिटी राउंड, नालों की देखी स्थिति, पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

बीकानेर, 29 मई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को शहरी क्षेत्र का राउंड लिया। उन्होंने विभिन्न नालों और सुजनादेसर के ब्राह्मणों के मोहल्ले में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन कार्य का निरीक्षण किया। 

बरसात की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा को इन नालों की सफाई और रखरखाव का कार्य पूर्ण गंभीरता से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त संसाधन लगाए जाएं और वृहद स्तर पर नालों की सफाई हो। इन कार्यों की प्रभावी माॅनिटरिंग की जाए। उन्होंने सुजानेदसर स्थित चांदमल बाग और ब्राह्मणों के मोहल्ले में बरसात के कारण जल ठहराव की स्थिति का जायजा लिया। यहां बनाए जा रहे पंपिंग स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण में काम ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए, जिससे यहां के वाशिंदों की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। 

जिला कलक्टर ने एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल के दोनों ओर, भैंसावाड़ा, पुलिस लाइन, भुट्टों का चौराहा, म्यूजियम सर्किल, नगर  निगम भंडार गृह के पीछे तथा तीर्थ स्तम्भ आदि क्षेत्रों के नाले देखे। इनकी साफ-सफाई की स्थिति जानी और कहा कि इन क्षेत्रों मे रहने वाले लोगों द्वारा किसी प्रकार की समस्या की जानकारी दिए जाने पर निगम तत्काल रिसपोंड करे। उन्होंने बरसात के कारण जूनागढ़ की क्षतिग्रस्त दीवार का जायजा लिया और इसे दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा साथ रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement