Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अंधड़ ने ली बुजुर्ग की जान, छत पर सो रहे बुजुर्ग पर गिरा पिलर

India-1stNews





बीकानेर. जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सोमवार को आधी-तूफान से एक मकान पर बिना पीलर गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

जेएनवीसी पुलिस के अनुसार, वृंदावन एन्क्लेव निवासी भंवरसिंह (62) पुत्र सांवरसिंह सोमवार रात को घर की छत पर सो रहा था। देररात को आई तेज आंधी के कारण छत पर बना लोहे का पिलर बुजुर्ग पर गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

परिजन उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक के बेटे सूर्यप्रताप की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562