Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी,इस साल का रिजल्ट 90.59 प्रतिशत रहा, यहां देखें परिणाम

India-1stNews




बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जयपुर में जारी किया। इस साल का रिजल्ट 90.59 प्रतिशत रहा। जो कि पिछले साल से करीब नौ प्रतिशत ज्यादा है।

इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी है और उनका रिजल्ट 91.3 प्रतिशत रहा। वहीं, छात्रों का रिजल्ट 89.78 रहा है। जयपुर के शिक्षा संकुल में जारी रिजल्ट के बाद शिक्षा मंत्री ने सभी छात्रों को बधाई दी है। इस साल माध्यमिक व व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा के लिए 10 लाख 66 हजार 300 तथा प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7134 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गए थे।

यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement