Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर अरुणोदय विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का सुयश, विद्यालय ने 100 प्रतिशत दिया परिणाम

India-1stNews












बीकानेर। गंगाशहर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान अरुणोदय विद्या मंदिर उ. मा. वि. ने एक बार फिर 10वीं बोर्ड के परिणाम के जरिये अपनी श्रेष्ठता साबित की है, संस्थान के निदेशक अभिषेक आचार्य ने बताया कि आज जारी हुए बोर्ड के परिणाम में विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम दिया है जिसमे विद्यालय की होनहार छात्रा भूमि सोनी ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए बीकानेर क्षेत्र में जिला मेरिट में तृतीय स्थान सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है, हर्षिता सिपानी 94%,‌ पुनीत बागड़ी 89%, मोहित प्रजापत 88% सहित विद्यालय के 25 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी अंकों से सफल हुये है, आचार्य ने कहा कि ये परिणाम संस्थान के विद्यार्थियों ओर गुरुजनों की अथक मेहनत ओर सामंजस्य का नतीजा है। गौरतलब है कि अरुणोदय विद्या मंदिर ने बोर्ड के पिछले परिणामों में 8वीं ओर 12वीं में भी  अभूतपूर्व सफलता अर्जित की थी। शाला के श्याम निर्मोही ने बताया कि संस्थान अपने कर्तव्य पथ पर निरन्तर गतिमान रहने हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी बेहतर परिणामो के साथ ओर निखर कर आएगा।

उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में शाला परिसर में माल्यार्पण व साफा पहनाकर एवं गुलाल लगाकर शाला ‌संचालक रामचंद्र आचार्य , मांगीलाल सोनी, बुलाकी गिरी, श्याम निर्मोही, शिव गहलोत, प्रेरक शर्मा, सुरेंद्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया।




विदित रहे कि संस्थान ने विज्ञान विषय की विशेष टारगेट बैच ओर NEET/IIT-JEE फाउंडेशन के साथ आठवीं से 12वीं की विशेष कक्षाएँ राष्ट्रोदय इंस्टिट्यूट के रूप में शुरू कर दी है जिसे भी अभिभावकों द्वारा खूब प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement