Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अनियमितताएं पाए जाने पर 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

India-1stNews






बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।  

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नोखा हॉस्पिटल के सामने स्थित ब्रह्माणी मेडिकोज, ऊपनी स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर, नोखा जेल रोड स्थित बाबा रामदेव मेडिकोज, सादुलगंज स्थित गौरव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नोखा रोड़ा रोड स्थित चिरंजीवी मेडिकल स्टोर, करमीसर चौराहा स्थित चारवी मेडिकोज, श्रीडूंगरगढ़ घूम चक्कर के पास स्थित बालाजी मेडिकोज एवं नोखा जैन चौक स्थित ब्रह्माणी मेडिसिन स्टोर का अनुज्ञापत्र 28 जून से 2 जुलाई (5 दिन) के लिए निलंबित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि लूनकरनसर स्थित भारत मेडिकल स्टोर, छतरगढ़ स्थित भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सेरूणा स्थित जी एच मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 28 जून से 4 जुलाई (7 दिन) के लिए, श्रीडूंगरगढ़ स्थित घूमचक्कर मेडिकल स्टोर, नापासर स्थित गोपाल मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा सीएससी पूगल के सामने स्थित ब्रह्माणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 28 जून से 7 जुलाई (10 दिन) के लिए निलंबित किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement