Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सरपंच के घर में घुसकर फायरिंग का मामला, पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश लिखमीचंद बीकानेर पीबीएम रेफर

India-1stNews





बीकानेर। चूरू जिले में शुक्रवार की देर रात राजगढ़ थाना क्षेत्र गोठया बड़ी सरपंच सुनील गोस्वामी के घर में घुसकर लूटपाट करने एवं फायरिंग कर एक व्यक्ति को घायल कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ में घायल लखमी उर्फ लखमीचंद को बीकानेर रैफर किया गया है । कल देर रात को उसे बीकानेर लाया गया हैं। लिखमी उर्फ लखमीचंद को पांव में गोली लगी है फिलहाल लखमी उर्फ लखमीचंद को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के केजुएल्टी वार्ड में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

यह है मामला

चूरू जिले में शुक्रवार की देर रात राजगढ़ थाना क्षेत्र गोठया बड़ी सरपंच सुनील गोस्वामी के घर में घुसकर लूटपाट करने एवं फायरिंग कर एक व्यक्ति को घायल कर देने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी लिखमी उर्फ लखमीचंद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। इस मामले में आरोपी भूरा कश्यप (25), भाई राजकुमार कश्यप (31), गुलशन उर्फ पोली कश्यप (19), राजू उर्फ नन्हें कश्यप (55), लखमी उर्फ लखमीचन्द (35) और सागर कश्यप (20) निवासी थाना लोनी जिला गाजीयाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement