Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बड़ी खबर: रोहित गोदारा और आनंदपाल गैंग के दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1.5 करोड़ का माल भी किया जब्त

India-1stNews






बीकानेर। बीकानेर रेंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। IG ओमप्रकाश के निर्देशन में चिन्हित सर्किल्स में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे रोहित गोदारा गैंग के महेन्द्र सहारण, आनंदपाल गैंग का मनोज नेहरा को को धर दबोचा है उनके पास करीब डेढ़ करोड़ का माल भी पुलिस ने जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के बजरंग बली ढाबे से गिरफ्तारी की गई है। गुर्गों से 10 सोने के बिस्किट, एक हीरो का हार व 18 लाख नकद जब्त, संभाग स्तर पर 108 पुलिस टीम ने 376 स्थानों पर आज धरपकड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।जिसमें ये रोहित गोदारा और आनन्द पाल के गुर्गे की गिरफ्तारी हुई है। जो माल बरामद हुआ है वो हैदराबाद के ज्वेलर्स से मुंबई में उड़ाया गया था।चुरू पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया साथ ही एफआईआर दर्ज की। फिलाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement