Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गर्दन,पीठ और पेट पर किए वार, युवक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

India-1stNews




बीकानेर के जस्सोलाई व्यास पार्क जनेश्वर भवन के पास आज एक युवक पर हमला कर दिया गया जिससे युवक घायल हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दम्माणी चौक निवासी शशिकांत जोशी जो एक नर्सिंग कर्मी भी है। यह युवक अपने घर से सुबह 7.30 पर पीबीएम अस्पताल में काम जाने के लिए रवाना हुआ था। इस बीच एक युवक ने उसका रास्ता रोककर उस पर चाकू या सूवे से गर्दन,पीठ और पेट पर वार किए। इस घटना के बाद युवक शशिकांत को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहा युवक का इलाज जारी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक यह जानकारी नही मिल पाई है कि हमला करने वाला युवक कौन था और किस वजह से हमला हुआ। घायल जोशी की इलाज के साथ जांच भी हो रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement