Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

3 जुलाई को गहलोत सरकार देंगे एक बटन से खुशहाल जन!

India-1stNews





सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को

बीकानेर, 28 जून। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 42 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान बीकानेर के 1 लाख 25 हजार 284 लाभार्थियों को भी 12.53 करोड रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।

इसकी पूर्व तैयारियों के संबंध में बुधवार को मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। श्रीमती शर्मा ने कहा कि लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने, भोजन, बैठक, कनेक्टिविटी और प्रचार-प्रसार सहित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। 
वीडियो कांफ्रेंस के पश्चात जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने तैयारियों की समीक्षा की और आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी, जिला रसद अधिकारी पंकज शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, विभाग के डॉ अरविंद आचार्य, सुरेंद्र राजपुरोहित, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement