Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में विद्युत ठेकेदार 45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। एसीबी ने आज बीकानेर में बड़ी कार्रवाई की है। जहां पर रिश्वत ले रहे एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पांचू में की गयी है। जहां पर एसीबी के एडिशनल एसपी रजनीश पुनिया के निर्देशन में श्रवण कुमार ने कार्रवाई की है। एसीबी ने परिवादी द्वारा सूचना पर यह कार्रवाई की है। परिवादी ने शिकायत दी थी कि ठेकेदार उससे ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। जिस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और आज कार्रवाई की है। एसीबी ने विद्युत ठेकेदार सुरेश को 45 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement