Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के चार फर्मों पर पहुंची कर विभाग की टीम

India-1stNews





बीकानेर। राज्य कर विभाग ने शुक्रवार को चार फर्मों पर सर्वे की कार्रवाई की है। विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) निहालचन्द बिश्नोई के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। इन फर्मों द्वारा बिना माल प्राप्त किए लाखों रुपए की आइटीसी प्राप्त कर राजस्व चोरी करने का आरोप है। सर्वे कार्रवाई में फर्मों के विभिन्न रिटर्न्स के उपलब्ध दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है । व्यवसाय स्थल पर उपलब्ध स्टॉक मूल्यांकन के लिए लिया गया। सर्वे करने वाली टीम में सहायक आयुक्त पुष्पा पंवार, दिनेश चौधरी, महिपाल चारण, लक्ष्मण दान चारण, किसनाराम पूनिया, राज्य कर अधिकारी विवेकानन्द आर्य, महावीर सिंह, बलबीर चारण, सुदेश शर्मा, वाचस्पति, ज्योत्सना बारूपाल, सुनील शर्मा आदि शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562