Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

चोरी के 7 दुपहिया वाहनों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews







सरदारशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र से बीकानेर के विभिन्न इलाकों से चोरी हुए 6 दोपहिया वाहन जब्त कर पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया- सूचना मिली थी कि नए रीको औद्योगिक क्षेत्र में 5 बाइक, एक स्कूटी और एक बाइक चेसिस फ्रेम लावारिस हालत में पड़े हैं।

मौके पर पहुंचे तेा पास में 5 संदिग्ध युवक घूम रहे थे। 6 दोपहिया वाहनों की जांच की गई तो सभी बीकानेर जिले के अलग-अलग इलाकों से चोरी होने पाए गए। जिस पर पुलिस ने सभी 6 दोपहिया वाहनों को जब्त कर संदिग्ध पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवकों में बीकानेर जिले के सेरूणा के सुनील उर्फ जगदीश पुत्र सोहनलाल नायक ( 32 ) बीकानेर के वार्ड 35 के अश्विनी कुमार पुत्र महावीर सांखला (30), बीकानेर के सदर थाना इलाका के कन्हैयालाल पुत्र चिरंजीलाल मोदी (32), रतनगढ़ के टिडियासर के कालूसिंह पुत्र कल्याणसिंह राजपूत (24) और राजासर बिकान के ओमप्रकाश पुत्र राजूराम नायक (23) को गिरफ्तार किया है।



पांचों में से सुनील, कन्हैयालाल, अश्विनी के खिलाफ बीकानेर के विभिन्न पुलिस थानों में लूट, चोरी व नकबजनी के मामले दर्ज है, वहीं कालूसिंह दुष्कर्म के मुकदमे में जेल में रह कर आया है। सुनील उर्फ जगदीश अव्वल दर्जे का नकबजन है। जो चोरी नकबजनी के मुकदमों में 9 साल जेल में रहकर आया है।

जेल से आने के बाद रेलवे स्टेशन फुटपाथ पर रहता है और नशे का आदी है। आए दिन ट्रेनों में मोबाइल व पर्स चोरी करता है। जिसने करीब 50 मोबाइल और करीब 50 वारदात जेबतरासी की करना बताया है।

बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 10 मोटरसाइकिल की चोरी की वारदात स्वीकार की है। वारदात करने के बाद कन्हैयालाल, अश्विनी, कालूसिंह, ओमप्रकाश आदि चोरी किए माल को आगे बेचने का काम करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement