Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पीएम नरेन्द्र मोदी आएंगे 8 जुलाई को बीकानेर

India-1stNews







केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार और बीकानेर से लोकसभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने अवगत कराया कि 8 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री बीकानेर आएंगे। अपने बीकानेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री केन्द्रीय सरकार द्वारा कराऐ गऐ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री जी बीकानेर के नजदीक ग्रीन एक्सप्रेस हाई वे के समीप नौरंगदेसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अपने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह 6 लेन हाईवे पंजाब के अमृतसर से प्रारंभ होकर गुजरात के जामनगर तक कुल 1316 कि0मी0 दूरी को तय करता है। इस हाईवे की कुल लागत 20,868 रूपये है। यह हाईवे 4 राज्यों यथा पंजाब, हरियाणा राजस्थान व गुजरात को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड परियोजना है। यह प्रोजेक्ट अमृतसर, भठिंडा, सनारिया, बीकानेर, सांचौर, समाखियाली, जामनगर जैसे औधेगिक केन्द्रों को आपस में जोड़ता है। इससे पश्चिमी राजस्थान के सभी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह एक्सप्रेस वे राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी सीमा से निकलकर हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर जिलों से गुजरेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562