Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

फैक्ट्री में तोडफ़ोड़ कर गाड़ी से नकदी व पर्स चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में फैक्ट्री में तोडफ़ोड़ कर गाड़ी से नकदी व पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि पीपल गट्टे के पास रहने वाले 25 वर्षीय सलमान, भगवानपुरा बस्ती निवासी 24 वर्षीय शाहरुख चौधरी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय मनीष सोलकी, धोबीतलाई गली नं 5 निवासी समीर कायमखानों को पकड़ा है। इस संदर्भ में 28 जून को शशांक अरोरा ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी थी कि अरोरा यार्न प्राईवेट लिमिटेड में स्टाफ के साथ होण्डा सिटी कार में आएं चार पांच लड़को ने स्टाफ के साथ मारपीट की तथा फैक्ट्री का गेट तोड़ डाला। यहीं नहीं फैक्ट्री के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़कर मोबाइल व पर्स तथा नकदी चुरा ले गये। आरोपियों ने जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक सौरकौर की अगुवाई में पुलिस ने 24 घंटे में इनको गिरफ्तार किया।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562